Ganesh Vandana Jas Lyrics : गणेश वंदना जस लीरिक्स

  1. नमो नमो गणपती गणराया, दुने सुमर हनुमान माया
  2. प्रथम मना लऊं रे सदाशिव श्री गणपती को रे
  3. गणपती प्रथम मनाऊँ, ओ मैया मोरी गणपती प्रथम मनाऊँ

॥श्री गणेशाय नमः॥

(1)

नमो नमो गणपती गणराया, दुने सुमर हनुमान माया

नमो नमो गणपती गणराया, दुने सुमर हनुमान माया ॥

किन के रे गणपती गणराया , किन के रे हनुमान माया।
गौरा के गणपती गणराया , अंजनी के हनुमान माया ॥

काहो करन गणपती गणराया, काहो करन हनुमान माया ।
सिद्धि सदन गणपती गणराया , विध्न हरण हनुमान माया ॥

काहो चढ़त गणपती गणराया, काहो चढ़त हनुमान माया ।
लड्डू चढ़त गणपती गणराया, सिंदूर चढ़त हनुमान माया ॥

सुमर सुमर मैया तोरे जस गायो, रखियो चरण चितलाए माया ॥

(2)

प्रथम मना लऊं रे सदाशिव श्री गणपती को रे

Ganesh Vandana Jas Lyrics

प्रथम मना लऊं रे सदाशिव श्री गणपती को रे ।। 2 ।।
बुद्धि के विधाता रे, भोला वोही गनराज ।। प्रथम ।।
जेठ महिना रे, कि गौरारानी नहाने को बैठी रे ,
घीस घीस अंग रे, मैल ले लई रे निकार ।।
वो ही मैल को रे, कि गौरा रानी पुतला बना लई रे ,
सदाशिव पुतला बना लई रे ,
अरे पुतला बना के रे , द्वारे पे दई बैठार ।। प्रथम ।।
हुकम सुना दाई रे, कि गौरा रानी हुकम सुना दई रे ।
द्वारे के अंदर रे, कोई आने न पाये ।।
घुमघाम के रे कि भोला मेर महादेव तो आ गए रे ।
द्वार के ऊपर रे बाबा रार मचाए ।
सुमर सुमर के भोला मे तेरो जस गा लौ रे,
कि रखियों चरण चितलाए ।। प्रथम । ।

…………………………………….

(3)

गणपती प्रथम मनाऊँ, ओ मैया मोरी गणपती प्रथम मनाऊँ

Ganesh Vandana Jas Lyrics

गणपती प्रथम मनाऊँ, ओ मैया मोरी गणपती प्रथम मनाऊँ ॥

गणपती प्रथम मनाऊँ, ओ मैया मोरी गणपती प्रथम मनाऊँ ॥
चैत महिना गौरा नहाने को बैठी रे ,घीस घीस मैल निकार॥ गणपती॥
ओ ही मैल को पूतला बना लई , द्वारे पे दे दई बेठार ॥ गणपती ॥
द्वारे के अंदर कोई आने न पाये , ऐसों हुकम सुनाये ॥ गणपती ॥
घुमघाम के भोला जी आ गए , द्वारे पे रार मचाए ॥ गणपति ॥
भोलाजी जब हारन लागे, धड़ से शीश उड़ाए ॥ गणपती ॥
गौरा जी जब रुष्ट भाई है , गज को शीश लगाए ॥ गणपती ॥
सकल देवता हर्षित हो गए , गणपती नाम धराए ॥ गणपती ..
सुमर सुमर मैया तोरे जस गाये ,रखियों चरण चितलाए ॥गणपती ॥
………………………………………………………………………………………………
शेरों वाली मैया के दरबार में दुःख-दर्द मिटाये जाते हैं,
जो भी दर पर आते है शरण में लिए जाते हैं..!!
जय माता दी

………………………………………………………………………………………………

जय माता दी

1. नमो नमो गणपती गणराया2. गणपती प्रथम मनाऊँ
3. प्रथम मना लऊं रे सदाशिव श्री गणपती को रे4. गिर की भवानी हाँ कि दवना
5. हो जा दयाल कृपाल, महा माई अब कि बेला6. सूरत की मालनी हो , कि दुरगा काहे रखियो भरमाय
7. मेरी प्यारी मालन हो मेरी अच्छी मालन8. अब लट खोलो मेरी माँ, कि नैना रतन जड़े
9. अम्बे माई दुर्गे आ गई , पाहुनी वो जगतारण10. शिव जी की सुन्दर नारी हो, मैया मेरी पनिया भरन को जाये
11. जल भरण जानकी आई हो, मेरी केवल माँ 12. वो तो हमने नेहत बुला लई, वो दुर्गे पाहुनीया
13. झूला झूले शारदा माँ, हिंडोरना अजब बना14. भुवन कहाँ वो मैया , बसल कहाँ, हंसा चाल मृग नैन
15. वो तो मंडिया बनवालई रे, भगत ने16. गढ़ पर्वत पे रे महादेव बाबा, डमरू बजा रहे रे
17. ये वो मैया जग में प्रकट हो जइयो, भवानी मैया18. शिवजी की सुंदर नारी हो, मैया मेरी पनिया भारन को जाये
19. गढ़ पर्वत पे रे भोला बाबा डमरू बाजा रहे रे20. मैया रक्षा करो री माता, शीतला वो माँ
21. काली कंकालन कालका हो माँ22. मैया कलयुग में वो देवी कालका हो माँ
23. मेरे रहे जगत पण्डा, सेवा भले हो माँ ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *